ज्येष्ठ अमावस्या 2022 – जानें अधिक अमावस्या का महत्व व व्रत पूजा विधि
कब है ज्येष्ठ अमावस्या ( best astrologer in delhi )
ज्येष्ठ मास में अमावस्या को धर्म कर्म, स्नान-दान आदि के लिहाज से यह बहुत ही शुभ व सौभाग्यशाली माना जाता है। 2022 में ज्येष्ठ मास की अमावस्या 30 मई को सोमवार के दिन है। इस दिन को शनि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि आरंभ – दोपहर 14 बजकर 54 मिनट ( 29 मई 2022) से
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि समाप्त – दोपहर 16 बजकर 59 मिनट (30 मई 2022) तक
क्यों खास है ज्येष्ठ अमावस्या
दरअसल ज्येष्ठ अमावस्या को न्याय प्रिय ग्रह शनि देव की जयंती के रूप में मनाया जाता है। शनि दोष से बचने के लिये इस दिन शनिदोष निवारण के उपाय विद्वान ज्योतिषाचार्यों के करवा सकते हैं। इस कारण ज्येष्ठ अमावस्या का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है। इतना ही नहीं शनि जयंती के साथ-साथ महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिये इस दिन वट सावित्री व्रत भी रखती हैं। इसलिये उत्तर भारत में तो ज्येष्ठ अमावस्या विशेष रूप से सौभाग्यशाली एवं पुण्य फलदायी मानी जाती है।
ज्येष्ठ अमावस्या व्रत व पूजा विधि
- ज्येष्ठ अमावस्या को वैसे तो स्त्रियां वट सावित्री का व्रत रखती हैं लेकिन इस दिन स्त्री पुरुष दोनों ही उपवास रख सकते हैं।
- इसके लिये प्रात:काल उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत होकर धार्मिक तीर्थ स्थलों, पवित्र नदियों, सरोवर में स्नान करने की मान्यता है। यदि ऐसा संभव न हो तो घर पर ही स्वच्छ जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
- स्नान के पश्चात सूर्यदेव को अर्घ्य देकर बहते जल में तिल प्रवाहित करने चाहिये। इसके पश्चात पीपल वृक्ष में जल का अर्घ्य दिया जाता है। साथ ही शनि देव की पूजा भी की जाती है। जिसमें शनि चालीसा सहित शनि मंत्र का जाप भी आप कर सकते हैं।
- वट सावित्री व्रत रखने वाली स्त्रियां इस दिन यम देवता की पूजा करती हैं। पूजा के पश्चात सामर्थ्यनुसार दान-दक्षिणा अवश्य देनी चाहिये।
कहा जाता है इस दिन पूर्वजों के नाम तर्पण व दान करना बहुत शुभ माना जाता है, साथ ही पितरों के निमित्त तर्पण भी करना चाहिए , साथ ही जरूरतमंदों को अगर आप दान-दक्षिणा देते है तो ये आपके लिए और आपके परिवार के लिए काफी लाभ दायक होता है|
अगर आपको विधि और पूजा में कोई समस्या आती है तो आप हमारे (बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स इन इंडिया)(best astrologer in delhi ) की वेबसाइट नाक्षत्रिक ( Nakshatrika) पर दिए गए फ़ोन नंबर पर कॉल भी कर सकते है| यहां पर आपको आपकी हर समस्या का हल प्राप्त होगा ,और दोबारा आपको कोई परेशानी न आये उसके लिए भी आपको पूरा बताया जायेगा,हम आपको देश के सभी बड़े विद्वान पंडितो द्वारा ये परामर्श दिलवाते है